Hanuman Chalisa
✕

नेपाली मधेसी पार्टियों ने नेपाल सरकार को दी चेतावनी

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (15:21 IST)
नेपाल की मधेसी पार्टियों ने सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि यदि वह संसद में आनुपातिक प्रतिनिधित्व समेत अन्य मांगों पर ध्यान नहीं देती है, जो वह 14 मई को होने वाले स्थानीय चुनाव को बाधित करेंगे।
 
सात मधेसी एवं जातीय पार्टियों के संघीय गठबंधन ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को से पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों का नया दौर शुरू करेंगी। गठबंधन ने कहा कि वह धरना, रैली और आम हड़ताल के जरिए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 
गठबंधन के संयोजक एवं फेडरल सोसलिस्ट फोरम- नेपाल के चेयरमैन उपेन्द्र यादव ने रविवार को कहा कि सरकार ने संसद में संविधान संशोधन प्रस्ताव से पहले उनसे राय मशविरा नहीं किया। हालांकि सरकार का दावा है कि यह संशोधन मधेसी समुदाय की आनुपातिक प्रतिनिधित्व एवं संघीय सीमाओं की पुनर्रचना से संबंधित मांगों को हल करने के लिए किया गया था।
 
यादव का कहना है कि सरकार ने उस संशोधन प्रस्ताव को प्रस्तुत नहीं किया, जो उन्हें बताया गया था। पार्टी सू़त्रों के अनुसार हालांकि प्रधानमंत्री प्रचंड ने सत्तारूढ़ पार्टी सीपीएन (माओवादी-केन्द्र) के नेताओं से कहा कि गठबंधन ने उन्हें धोखा दिया है। यादव ने दावा किया है कि सरकार की ओर से संसद में पेश किए गए संशोधन प्रस्ताव में प्रांतों के तहत स्थानीय संघीय इकाइयों को शामिल करने का प्रस्ताव शामिल नहीं था।
 
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को शामिल नहीं किया गया तो वह 14 मई को होने वाले चुनाव कराने में सक्षम नहीं होगी। (भाषा)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

गोरखपुर में बनेगा राज्य का पहला वानिकी विश्वविद्यालय

अगला लेख