Daily Horoscope
✕

आतंकी हमलों से दहला लंदन, 7 की मौत, 3 आतंकी भी ढेर

Updated: रविवार, 4 जून 2017 (18:07 IST)
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मध्य इलाके में छुरे लिए और नकली आत्मघाती जैकेट पहने तीन हमलावरों ने एक बाजार में हमला किया जिससे कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए। यह हमला 8 जून को होने वाले आम चुनाव से ठीक पहले हुआ है। हमलावरों ने कल रात स्थानीय समयानुसार करीब 10 बजे एक वैन लंदन ब्रिज पर राहगीरों के बीच घुसा दी और फिर निकट की एक मार्केट में छुरे से लोगों पर हमला किया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन व्यक्ति वैन से बड़े छुरों के साथ निकले और पास के बरो मार्केट स्थित बार एवं रेस्त्रां में लोगों पर हमला किया। हमलावर चिल्ला रहे थे ‘‘यह अल्लाह के लिए है।’मेट्रोपालिटन पुलिस ने कहा कि हमले में 7 व्यक्ति मारे गए और कम से कम 48 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
 
पुलिस के अनुसार आतंकी हमला 8 मिनट तक चला। पुलिस ने तीनों हमलावरों को मार गिराया गया जिन्होंने ऐसी जैकेट पहनी थीं जो आत्मघाती जैकेट की तरह दिख रही थीं हालांकि बाद में ये जैकेट नकली निकलीं। मेट्रोपालिटन पुलिस सहायक आयुक्त मार्क राउली ने कहा कि सशस्त्र अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की और तीनों संदिग्धों से मुकाबला किया और उन्हें बरो मार्केट में मार गिराया। 
 
पुलिस ने आठ मिनट के भीतर संदिग्धों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि संदिग्धों ने ऐसी जैकेट पहन रखी थी जो आत्मघाती जैकेट की तरह दिख रही थी लेकिन बाद में ये नकली निकली। उन्होंने कहा कि हम इसे एक आतंकवादी घटना के तौर पर ले रहे हैं और मेट्रोपालिटन आतंकवाद निरोधक कमान के नेतृत्व में पूरी जांच शुरू की जा चुकी है। ब्रिटेन में हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है।  (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख