shradh paksha
✕

लंदन विस्फोट मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

Updated: रविवार, 17 सितम्बर 2017 (18:09 IST)
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भूमिगत मेट्रो ट्रेन में हुए विस्फोट के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस विस्फोट में 30 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि ब्रिटेन में उच्च स्तरीय अलर्ट जारी है। पुलिस ने कल देर रात एक 21 वर्षीय व्यक्ति को पश्चिमी लंदन के उपनगर हाउनस्लो से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इस सिलसिले में 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।
 
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि ब्रिटेन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा आगामी दिनों में ब्रिटेन की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस और सैन्यबल दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि एक निश्चित अवधि के लिए पुलिस के स्थान पर सैन्यकर्मियों को चुनिंदा स्थानों पर तैनात किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख