biodatamaker

तेंदुए ने रोक दी विमानों की रफ्तार

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (15:35 IST)
काठमांडू। नेपाल के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर सोमवार को एक तेंदुआ दिखा जिसके चलते हवाई अड्डे को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा और उड़ानों का संचालन बाधित हुआ।
 
टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि बुद्धा एयर के पायलट ने सुबह करीब 7.45 बजे काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को रेनवे पर तेंदुए की मौजूदगी के बारे में सूचित किया।
 
तेंदुआ रनवे से लगीं नालियों के जरिए गायब हो गया। पशु का पता लगाने के लिए खोज की जा रही है। मौके पर पुलिस, शिकारी और वन अधिकारियों सहित सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है।
 
ठाकुर ने कहा कि बुद्धा एयर के पायलट ने हमें सूचित किया है कि उन्होंने हवाई अड्डा रनवे पर एक तेंदुआ सरीखा जानवर देखा है। हमने इसकी जानकारी वन कार्यालय के अधिकारियों को दी। करीब आंधे घंटे तक हवाई अड्डे को बंद रखा गया जिसके चलते उड़ानों के संचालन में बाधा आई। नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उत्तरी ओर कुछ वनक्षेत्र है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख