Hanuman Chalisa

#लाहौर में आत्मघाती हमले में 26 मरे, 57 घायल

मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (01:15 IST)
लाहौर, 24 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के लाहौर शहर में पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के आवास सह कार्यालय के निकट एक तालिबान आत्मघाती हमलावर के आत्मघाती विस्फोट में आज पुलिसकर्मियों समेत 26 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए।
 
लाहौर के पुलिस प्रमुख अमीन वैंस ने इसकी पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती हमला था और ‘निशाना पुलिस थी।’ वैंस ने कहा, ‘एक आत्मघाती हमलावर एक मोटरसाइकिल पर मुख्यमंत्री के मॉडल टाउन स्थित आवास के निकट अरफा करीम टावर के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान में तैनात पुलिस टुकड़ी के पास पहुंचा और खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया।’     
 
उन्होंने कहा कि विस्फोट में नौ पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 26 लोग मारे गए और 58 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक उपनिरीक्षक, एक एएसआई और सात सिपाही शामिल हैं। विस्फोट के समय प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई एवं मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ मॉडल टाउन स्थित अपने कार्यालय में बैठक में व्यस्त थे।
      
तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीटीपी प्रवक्ता मोहम्मद खुरासनी ने एक बयान में कहा, ‘एक मोटरसाइकिल पर आये हमारे आत्मघाती दस्ते के एक सदस्य फिदा हुसैन स्वाती ने काफिरों पर हमला किया।’

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की है और घायलों के बेहतर संभावित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख