biodatamaker
✕

लाहौर में मुख्यमंत्री के आवास के समीप विस्फोट में 20 की मौत, 30 घायल

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2017 (18:39 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के कार्यालय एवं आवास के समीप एक शक्तिशाली आत्मघाती विस्फोट में आज पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
 
लाहौर पुलिस प्रमुख कैप्टन (आर) अमीन वैन्स ने कहा, ‘‘विस्फोट का निशाना पुलिस थी।’’ उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि यह आत्मघाती विस्फोट था। रेस्क्यू 1122 के अनुसार, विस्फोट में पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 20 लोग मारे गए।
 
रेस्क्यू 1122 की दीबा शहनाज ने कहा, ‘जब यह शक्तिशाली विस्फोट हुआ, पुलिस तथा लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मुख्यमंत्री के मॉडल टाउन आवास के नजदीक स्थित अरफा करीम टावर के बाहर अतिक्रमण हटाने में व्यस्त थे।’ 
 
रेस्क्यू दलों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’ विस्फोट के समय मुख्यमंत्री अपने मॉडल टाउन कार्यालय में बैठक में थे। 
 
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने कहा- 200 सरकारी अधिकारी हमारे संपर्क में, हर गद्दार का हिसाब होगा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

अगला लेख