ramcharitmanas
✕

पाक का दावा : जाधव ने दाखिल की दया याचिका

Updated: गुरुवार, 22 जून 2017 (22:28 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि जासूसी के लिए मौत की सजा पाए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव ने सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा के समक्ष दया याचिका दायर की है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने दावा किया है कि जाधव ने अपनी दया याचिका में जासूसी और आतंकवादी एवं विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के लिए माफी मांगी है। आईएसपीआर की ओर से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि जाधव ने अपने कृत्यों के कारण जान-माल की क्षति होने पर अफसोस जताया है।
 
पाकिस्तान की एक अदालत ने जाधव को जासूसी के मामले में मौत की सजा सुनाई है। इससे पहले जाधव ने सैन्य अदालत में दया याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। कानून के तहत वे सेना प्रमुख के समक्ष दया याचिका दायर कर सकते हैं और यदि सेना प्रमुख इसे खारिज करते हैं तो उनके पास राष्ट्रपति ममनून हुसैन के समक्ष याचिका दायर करने का भी विकल्प है। भारत ने जाधव को सुनाई गई फांसी की सजा के खिलाफ 8 मई को अंतरराष्ट्रीय अदालत का रुख किया था। मामले में 18 मई को हुई सुनवाई में आईसीजे की 10 सदस्यीय पीठ ने जाधव की सजा पर रोक लगा दी। (वार्ता) 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख