Hanuman Chalisa

कोरियाई प्रायद्वीप में नहीं होगा युद्ध : मून

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (10:52 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन ने गुरुवार को कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में कोई युद्ध नहीं होगा, साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर सोल के पास प्रभावी वीटो है।
 
राष्ट्रपति पद संभालने के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मून ने कहा कि कोरियाई युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया के सभी नागरिकों ने राष्ट्र के निर्माण में कड़ी मेहनत की है।
 
उन्होंने कहा कि मैं हर हाल में युद्ध को रोकूंगा इसलिए मैं चाहता हूं कि सभी दक्षिण कोरियाई लोग इस बात पर दृढ़ता के साथ विश्वास करें कि कोई युद्ध नहीं होगा। उत्तर कोरिया के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रमों को लेकर हाल के महीनों में तनाव बढ़ा है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस पर 7वीं बार प्रतिबंध लगाए हैं।
 
लगातार दबाव से झल्लाए उत्तर कोरिया ने अमेरिका के अधीन आने वाले गुआम में हमला करने तक की धमकी दी थी। हालांकि अब लग रहा है कि वह अब पीछे हट गया है। उत्तर कोरिया की धमकी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका भी सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है। इन हालात के बीच मून ने कहा कि सोल के पास अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर प्रभावी वीटो का अधिकार है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी सहमति के बिना कोई भी कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य कार्रवाई का निर्णय नहीं ले सकता। जून के अंत में अमेरिका गए मून ने उत्तर कोरिया पर ट्रंप की धमकी की आलोचना करने से इंकार किया। मून ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कड़े संकल्प के जरिए उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि वे सैन्य कार्रवाई की इच्छा दिखा रहे हैं। (भाषा) 
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख