Daily Horoscope
✕

वापस भारत आएगा कोहिनूर हीरा!

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2015 (09:31 IST)
लंदन। भारतीय उद्योगपतियों और अभिनेताओं की एक लॉबी कोहिनूर हीरा भारत को वापस करने की मांग करते हुए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को कानूनी चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।
माना जाता है कि करीब 800 साल पहले 105 कैरेट का यह हीरा भारत के खादान से निकला था और अंग्रेजी राज के दौरान इसे तत्कालीन महारानी विक्टोरिया को भेंट में दिया गया। फिलहाल यह एलिजाबेथ की मां के मुकुट में सजा हुआ है और लोगों के देखने के लिए 'टावर ऑफ लंदन' में रखा गया है।
 
भारतीय समूह 'टिटोज' के सह-संस्थापक डेविड डीसूजा इस नई कानूनी कार्रवाई में वित्तिय मदद कर रहे हैं और उन्होंने ब्रिटिश वकीलों को हाईकोर्ट में सुनवायी की कार्यवाही शुरू करने को कहा है। डीसूजा ने 'संडे टेलीग्राफ' को बताया, 'भारत से संदिग्ध परिस्थितियों में लाई गई विभिन्न कलाकृतियों में से कोहिनूर भी एक है। उपनिवेशवाद ने ना सिर्फ हमारे लोगों से धन लूटा, बल्कि उनकी आत्मा को भी चोट पहुंचायी।' उन्होंने कहा, 'इसने समाज के साथ क्रूरता की, जिसका अंश अभी भी बहुसंख्यक गरीबी, शिक्षा की कमी और अन्य बातों में देखने को मिलता है।'
 
यह कानूनी कार्रवाई ऐसे वक्त में शुरू हो रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह महारानी विक्टोरिया की ओर से बकिंघम पैलेस में आयोजित दोपहर के भोजन में भी शामिल होंगे। (भाषा)
(Photo Courtesy: Twitter)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?