ramcharitmanas

क्या चीन में हैं उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन...

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (09:39 IST)
बीजिंग। चीन की मीडिया में आज इस बात की अटकलें जोरों पर हैं कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन राजधानी बीजिंग में मौजूद हैं। चीन और उत्तर कोरिया की सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद यह अटकलें लगाई जा रही है।
 
बहरहाल, किम की यात्रा के बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है तो अपने पिता की मृत्यु के बाद वर्ष2011 में सत्ता में आने के बाद से यह किम की पहली विदेश यात्रा होगी। चीन के विदेश मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उसे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की आज एक खबर के मुताबिक, चीन- उत्तर कोरिया सीमा और बीजिंग में विदेशी मेहमानों के बीच लोकप्रिय होटल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के मौजूद रहने के बाद किम की यात्रा के बारे में मीडिया में खबरें आ रही हैं। अखबार ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कोई हाई प्रोफाइल नेता चीन की यात्रा पर है।
 
उसने कहा कि हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह नेता किम हैं लेकिन सुरक्षा इंतजामों को देखकर ऐसा लग रहा है कि जरूर कोई बड़ा नेता है।
 
बीजिंग के जिस गेस्टहाउस में आमतौर पर विदेशी नेता ठहरते हैं वहां पुलिस की गतिविधि बढ़ गई है। इलाके में बड़ी संख्या में अधिकारी और करीब 50 वाहन देखे गए। आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है।
 
इतिहास पर गौर करें तो उत्तर कोरियाई नेता की चीन और अपने पड़ोसी देशों की यात्रा हमेशा गोपनीय रही है। किम के दिवंगत पिता किम जोंग-इल गुपचुप तरीके से चीन की यात्रा करते थे।
 
चीन लंबे समय से उत्तर कोरिया का सहयोगी रहा है लेकिन चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है। अमेरिका के दबाव के बाद चीन ने उत्तर कोरिया को तेल और कोयला जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति रोक दी थी। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख