Daily Horoscope
✕

और बैलिस्टिक मिसाइलें बनाएगा उत्तर कोरिया, किम जोंग बोले...

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (10:09 IST)
सोल। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रॉकेट इंजनों तथा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का और निर्माण करने का आदेश दिया है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
 
उत्तर कोरिया की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि किम ने केमिकल मेटीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ द एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंस का दौरा किया, जो उत्तर कोरिया के लिए मिसाइल निर्मित करता है। किम ने इंस्टीट्यूट को ठोस इंजन से चलित रॉकेट इंजन बनाने के निर्देश दिए हैं।
 
उत्तर कोरिया ने अमेरिका के प्रशांत महासागर में स्थित गुआम की ओर मिसाइलों को दागने की धमकी दी थी लेकिन बाद में वह इस योजना से पीछे हट गया। इस साल उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रमों को लेकर तनाव बढ़ गया है और उसने किम की देखरेख में गत महीने 2 आईसीबीएम का परीक्षण किया था जिसकी जद में अमेरिका का मुख्य भू-भाग आने का दावा किया गया।
 
अमेरिका और उत्तर कोरिया ने एक-दूसरे को धमकियां दी, हालांकि बाद में दोनों देशों के बीच जुबानी जंग कम हो गई। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना वार्षिक उल्ची फ्रीडम गार्डियन सैन्य अभ्यास इस सप्ताह शुरू किया जिसकी उत्तर कोरिया हमेशा यह कहते हुए निंदा करता है कि यह आक्रमण के लिए ड्रेस रिहर्सल है।
 
अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इस बात के लिए उत्तर कोरिया की प्रशंसा की कि नए अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने के बाद से उसने परमाणु या मिसाइल परीक्षण न करके संयम दिखाया है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि यह अमेरिका के साथ निकट भविष्य में शांति और निरस्त्रीकरण वार्ता के लिए उत्तर कोरिया द्वारा तैयार रहने का संकेत है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख