ramcharitmanas

किम की निगरानी में नई शस्त्र प्रणाली बना रहा है उ. कोरिया

Updated: रविवार, 28 मई 2017 (16:04 IST)
सोल। उत्तर कोरिया की ओर से एक के बाद एक कई मिसाइलों का परीक्षण किए जाने के बाद क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच अब उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन की निगरानी में नई विमानभेदी शस्त्र प्रणाली का परीक्षण किया गया है।
 
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि किम ने नई तरह की विमानभेदी गाइडेड शस्त्र प्रणाली का परीक्षण देखा और इस शस्त्र प्रणाली के जरिए किसी भी दिशा में उड़ रहे लक्ष्य को पता लगाया और उसे भेदा जा सकता है। केसीएनए ने इस परीक्षण का समय और स्थान नहीं बताया है। प्योंगयांग ने पिछले साल अप्रैल में नई शस्त्र प्रणाली का पहला परीक्षण किया था और उस वक्त कुछ खामियां सामने आई थीं, लेकिन किम ने कहा कि ताजा परीक्षण में सभी खामियों को पूरी तरह से दूर कर लिया गया है।
 
पिछले कुछ महीनों के भीतर किम के निर्देशन में उत्तर कोरिया ने कई सैन्य अभ्यास एवं मिसाइल परीक्षण किए हैं। बीते रविवार को उसने सबसे ताजा बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया का यह आक्रामक रुख उस वक्त है, जब अमेरिका उसकी परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख