sundarkand

बिलावल भुट्‍टो बोले- भारत से पूरा कश्मीर छीन लेंगे...

Updated: शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (18:46 IST)
इस्लामाबाद। वर्तमान में पाकिस्तान की सत्ता से बाहर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्‍टो के बेटे बिलावल भुट्‍टो जरदारी ने भी कश्मीर का राग छेड़ दिया है। बिलावल ने कहा है कि उनकी पार्टी भारत से पूरा कश्मीर हासिल करेगी।

भारत ने पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी की इस टिप्पणी को ‘हकीकत से कोसों दूर’ बताया है कि उनकी पार्टी समूचे कश्मीर को इससे वापस लेगी। भारत ने यह भी कहा है कि देश की अखंडता और एकता ‘मोलभाव करने लायक नहीं’ है।

उल्लेखनीय है कि बिलावल की मां दिवंगत बेनजीर भुट्‍टो ने भी भारत के साथ 1000 साल तक युद्ध करने की बात अपने जीवनकाल में कही थी। हालांकि यह अलग बात है कि सत्ता में आने के बाद उनके भी सुर बदल गए थे।

बिलावल ने शनिवार को पंजाब क्षेत्र मुल्तान में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली में यह बात कही। बिलावल ने कहा कि मैं कश्मीर वापस लूंगा, पूरा का पूरा और मैं इसका एक इंच भी नहीं छोडूंगा, क्योंकि बाकी सूबों की तरह यह भी पाकिस्तान का है। जब बिलावल ये भाषण दे रहे थे तो पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और राजा परवेज अशरफ भी उनके साथ थे।

पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल ने इस अवसर पर यह घोषणा की कि वे देश में 2018 में होने वाला चुनाव लड़ेंगे। 26 साल के बिलावल को देश की अगली पीढ़ी के नेता के तौर पर माना जाता है। हालांकि उनकी पार्टी आधिकारिक तौर पर भारत के साथ अच्छे रिश्तों की हिमायती रही है।
Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है