biodatamaker

कमला हैरिस ने अपनी मां को बताया प्रेरणा, ट्रंप को टक्‍कर देने की तैयारी

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (12:35 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के चुनावों में टक्कर देने की तैयारी कर रहीं कमला हैरिस ने अपने राजनीतिक करियर का श्रेय अपनी सुपरहीरो मां को दिया है। हैरिस के मुताबिक उनकी भारतीय मूल की अमेरिकी मां ने उनमें जिम्मेदारी की भावना जगाई जो उनके राजनीतिक करियर को प्रेरित करता है।


हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सीनेटर हैं। उनकी मां श्यामला गोपालन हैरिस 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं। उन्होंने 1938 में डोनाल्ड हैरिस से विवाह किया था। उन्होंने अपनी किताब, 'द ट्रूथ्स वी होल्ड : एन अमेरिकन जर्नी' में उन्होंने लिखा, असल में वह मेरी मां थीं, जिन्होंने हमारी परवरिश की जिम्मेदारी ली। हम एक महिला के तौर पर कैसी रहेंगी इसे आकार देने की सबसे अधिक जिम्मेदार वही थीं और वह बहुत असाधारण थीं।

उन्होंने कहा कि उनकी दिवंगत मां ने उन्हें अपने सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर कदम उठाने के लिए सशक्त बनाया- एक ऐसी थीम जो उनके राजनीतिक करियर को प्रभावित करती है। वहीं बच्चों के लिए लिखी अपनी दूसरी किताब 'सुपरहीरोज आर एवरीवेयर' में उन्होंने अपनी मां को सुपरहीरो की सूची में सबसे ऊपर रखा है।

हैरिस को 2020 के चुनावों में ट्रंप को चुनौती देने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख