ramcharitmanas
✕

काबुल में आत्मघाती हमला, 11 मरे, 25 घायल

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (10:01 IST)
काबुल। काबुल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भीड़ के निकट गुरुवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया। इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। 
 
उप गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरात राहिमी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने एक प्रदर्शन के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों के निकट खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरोह ने बताया कि 11 शव शहर के आसपास के अस्पतालों में ले जाए गए हैं। इनके अलावा 25 घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया है।
 
वाहिद ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि हमले में 20 लोगों की मौत हुई है और 20 घायल हुए है। हालांकि मृतकों की संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं की जा सकती है। हमले की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख