shradh paksha
✕

खशोगी हत्‍या मामले में बड़ा खुलासा, मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था गोली मार देंगे...

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (10:54 IST)
वॉशिंगटन। सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान ने एक वरिष्ठ सहयोगी से कहा था कि वह पत्रकार जमाल खशोगी को गोली मार देंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स में अमेरिकी खुफिया विभाग के हवाले से प्रकाशित खबर में कहा गया है कि वली अहद ने इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के दूतावास में खशोगी की हत्या से करीब एक साल पहले यह बात कही थी।

अखबार के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया विभाग का मानना है कि सऊदी अरब के भावी उत्तराधिकारी मोहम्मद बिन सलमान पत्रकार की हत्या करना चाहते थे। भले ही वे वास्तव में उसे गोली ना मारना चाहते हों। शुरुआती दिनों में खशोगी की गुमशुदगी की जानकारी होने से इंकार करने के बाद सऊदी अरब ने माना कि उसके अधिकारियों की एक टीम ने दूतावास के भीतर पत्रकार की हत्या कर दी, लेकिन सऊदी अरब ने इसे अपने अधिकारियों द्वारा बिना किसी आदेश के किया गया काम बताया, जिसमें वली अहद की कोई भूमिका नहीं थी।

अखबार के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसी द्वारा सामान्य तौर पर दुनियाभर के सभी मित्र/शत्रु देशों के नेताओं के संवाद को रिकॉर्ड करके रखा जाता है। ऐसे ही रिकॉर्ड से यह सूचना सामने आई है। हालांकि इस संवाद को खशोगी हत्याकांड में मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ ठोस सबूत खोजने का दबाव खुफिया विभाग पर बढ़ने के बाद हाल ही में ट्रांस्क्राइब किया गया है।

खबर के मुताबिक, यह संवाद मोहम्मद बिन सलमान और उनके सहयोगी तुर्की अल्दाखिल के बीच सितंबर 2017 का है। गौरतलब है कि दो अक्टूबर, 2018 को खशोगी की हत्या कर दी गई थी।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख