ramcharitmanas
✕

सऊदी पत्रकार खशोगी की हत्या पर अमेरिकी सीनेटर का बड़ा खुलासा

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (09:59 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट के विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बॉब कॉर्कर ने मंगलवार को कहा कि उनके दिमाग में कोई संदेह नहीं है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आदेश दिया और इसकी निगरानी की।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी की निदेशक जीना हैस्पेल ने मंगलवार को खशोगी की हत्या के बारे में एजेंसी के निष्कर्षों को अमेरिकी सीनेट के नेताओं को बताया जिसके बाद कॉर्कर ने यह बात कही। कॉर्कर ने कहा, मेरे मन में शून्य सवाल है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हत्या का आदेश दिया, हत्या की निगरानी की, उन्हें पता था कि वास्तव में क्या हो रहा है, इसे पहले ही योजनाबद्ध किया गया था।

टेनेसी प्रांत के सीनेटर ने अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भेंट कर हत्या की कड़ी निंदा की और दुनिया के सामने व्यक्त किया कि अमेरिका पत्रकारों की हत्या और उसके शरीर को क्षत-विक्षत करने वाले को नहीं छोड़ता है। पिछले महीने कई समाचार पत्रों ने सीआईए से लीक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि एजेंसी का निष्कर्ष है कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने खशोगी की हत्या का आदेश दिया था।

हालांकि ट्रम्प ने कहा कि सीआईए का कोई निश्चित जवाब नहीं था कि क्या बिन सलमान खशोगी की हत्या से अवगत थे। खशोगी की 2 अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी।
Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाया नक्सल प्रभावित रहे इलाकों का बीड़ा, डेवलपमेंट से जुड़ेंगे यहां के 100 गांव

कैंसर मरीजों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी: 543 में से 347 दवाओं के दाम गिरे, अब 6 हजार से भी कम में मिलेगी 26 हजार की दवा

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, नागपुर और वाराणसी में क्या हुआ?

अगला लेख