suvichar

सऊदी अरब ने स्वीकारा, इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास में हुई खशोगी की हत्या

Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (15:17 IST)
रियाद। सऊदी अरब ने दो सप्ताह से ज्यादा समय बाद शनिवार को स्वीकार किया कि उसके आलोचक रहे जमाल खशोगी की इस्तांबुल स्थित वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई। खशोगी की गुमशुदगी ने उसे अब तक के सबसे खराब अंतरराष्ट्रीय संकट में डाल दिया था।


सऊदी अरब ने उप खुफिया प्रमुख अहमद अल-असिरी और शाही अदालत के मीडिया सलाहकार सौद अल-काहतानी को बर्खास्त कर दिया। ये दोनों, शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के शीर्ष सहायक थे, जो खशोगी के मामले में बढ़ते दबाव का सामना कर रहे थे।

गौरतलब है कि सऊदी अरब खशोगी की हत्या के बारे में लगातार इनकार करता आ रहा था, जिस पर उसके सबसे बड़े समर्थक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यह साबित हुआ कि पत्रकार की हत्या हुई है तो वह उस पर प्रतिबंध लगा सकता है।

इसके बाद सऊदी अरब ने यह स्वीकार किया कि खशोगी की हत्या उसके अधिकारियों के हाथों हुई है। सऊदी के अटॉर्नी जनरल शेख साद-अल-मोजेब ने कहा कि दूतावास में चर्चा के बहस में बदल जाने के बाद खशोगी की मौत हुई। उन्होंने यह नहीं बताया कि पत्रकार का शव कहां है।

अटॉर्नी जनरल ने एक बयान में कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनके और उनसे मिलने वाले लोगों के बीच इस्तांबुल के सऊदी अरब वाणिज्य दूतावास में हुई चर्चा पहले विवाद और बाद में लड़ाई में बदल गई, जिसके बाद जमाल खशोगी की मौत हो गई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। खशोगी की मौत की पुष्टि होने पर व्हाइट हाउस ने कहा कि वह दुखी है, लेकिन उसने अपने प्रमुख सहयोगी देश के खिलाफ संभावित कार्रवाई का कोई जिक्र नहीं किया।

सऊदी अरब के शहजादे के आलोचक रहे और वाशिंगटन पोस्ट में काम करने वाले खशोगी को आखिरी बार दो अक्टूबर को इस्तांबुल में अपने देश के दूतावास में जाते देखा गया था, उसके बाद से वह लापता थे। उनके लापता होने पर रहस्य बन गया था। तुर्की के अधिकारियों ने सऊदी अरब पर उनकी हत्या करने और उनके शव को विखंडित करने का आरोप लगाया था।

सरकारी अभियोजक ने कहा कि मामले की जांच के संबंध में 18 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी सऊदी अरब के नागरिक थे। सरकारी मीडिया ने बताया कि सऊदी अरब के शाह ने शहजादे की अध्यक्षता में मंत्री स्तरीय समिति के गठन के आदेश दिए हैं, जो देश की खुफिया एजेंसी का पुनर्गठन करेगी और उसकी शक्तियों को सटीकता से परिभाषित करेगी।

रियाद के खशोगी की मौत की पुष्टि करने के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और सऊदी के शाह ने टेलीफोन पर की बातचीत में खशोगी के मामले की जांच में सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई। सऊदी अरब की यह स्वीकारोक्ति तब आई है, जब तुर्की के अधिकारियों ने शुक्रवार को अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए इस्तांबुल शहर में एक जंगल की तलाशी ली थी। (वार्ता) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख