dharma sangrah
✕

2016 में 93 पत्रकारों की हत्या, 29 अन्य की दुर्घटनाओं में मौत

Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (12:13 IST)
ब्रसेल्स। पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय महासंघ (आईएफजे) ने कहा है कि 2016 में बमों और लक्षित हमलों में 93 पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की जान चली गई जबकि 29 अन्य की मौत 2 विमान हादसों में हुई।

 
आईएफजे ने शुक्रवार को जारी अपने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि 2015 की अपेक्षा इसमें कुछ कमी आई है। 2015 में 112 पत्रकार मारे गए थे। इराक में सबसे अधिक मीडियाकर्मियों की मौत हुई और यह आंकड़ा 15 है। इसके बाद अफगानिस्तान में 13 और मैक्सिको में 11 पत्रकारों की मौत हुई है।
 
पत्रकारों के खिलाफ घातक हिंसा में मामूली कमी के बावजूद आईएफजे के अध्यक्ष फिलीप लेरूथ ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान मीडिया को सुरक्षा संकटों के समाप्त होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
 
कोलंबिया में एक विमान हादसे में 20 ब्राजीलियाई पत्रकारों की मौत हो गई थी वहीं सीरिया जा रहे एक विमान हादसे में 9 रूसी पत्रकार मारे गए थे। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख