Hanuman Chalisa
✕

नौकरी करना है तो बॉस को किस करो...

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (12:10 IST)
कंपनियों में तरह-तरह के नियम-कानून होते हैं, लेकिन दुनिया भर में रोजगार देने वाली कंपनियां ऐसे कई कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं जिससे कर्मचारी और बॉस के बीच अच्छे संबंध कायम रह सके। लेकिन संबंध अच्छे बनाने की शर्त अनिवार्य है और एक कंपनी ने अपनी महिला कर्मिर्यों को लाइन में खड़े होकर अपने बॉस को रोजाना किस करने का आदेश दिया।
 
इसका परिणाम यह हुआ कि रोजाना सुबह 9 से 9.30 बजे इस कंपनी में काम करने वाली तमाम महिला कर्मचारी एक कतार में खड़ी हो जाती हैं। काम शुरू करने से पहले ये सभी महिलाएं एक एक कर अपने बॉस को किस करती हैं। यहां नौकरी करने के लिए महिला कर्मचारियों को दिए गए इस आदेश का पालन करना पड़ता है। जिन महिलाओं ने इस आदेश को मानने से मना कर दिया उन्हें ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
 
इस आशय की एक रिपोर्ट शंघाइस्ट डॉट कॉम में प्रकाशित की गई है जिसमें छपी तस्वीरों में महिलाओं को एक-एक करके अपने बॉस का चुम्बन करने की ड्यूटी पूरी करते हुए दिखाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार चीन की इस कंपनी में ये नया नियम खुद बॉस के कहने पर जारी किया गया है क्योंकि वह चाहता है कि ऑफिस की सभी महिलाएं उसे रोजाना किस करें।
 
दो महिलाओं ने जब अपने बॉस को किस करने से मना किया तो उनके साथ पहले तो बदसलूकी की गई और बाद में उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। इस कंपनी के बॉस के अनुसार ऐसा करने के पीछे उसका मकसद अपनी महिला कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करना है, लेकिन पूरे चीन में इस कंपनी का विरोध हो रहा है और बदनामी हो रही है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख