dharma sangrah
✕

जापान में बड़ा हादसा, व्यापारिक पोत से टकराया अमेरिका नौसेना का जहाज

Updated: शनिवार, 17 जून 2017 (09:46 IST)
टोकियो। जापान के समुद्र तट पर अमेरिकी नौसेना के जहाज और एक व्यापारिक पोत की टक्कर में चालक दल के 7 सदस्य कथित तौर पर लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक सदस्य के घायल होने की खबर है। जापान के तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

जापानी टीवी नेटवर्क एनएचके ने शनिवार को वीडियो फुटेज में दिखाया कि अमेरिकी जहाज के मध्य और दाहिनी ओर भारी नुकसान हुआ है। फुटेज में देखने पर लगता है कि यह जहाज पानी में खड़ा हुआ था और हेलीकॉप्टर से स्ट्रेचर पर पड़े एक व्यक्ति को उठाया जा रहा है।

अमेरिकी नौसेना के 7वें बेड़े ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वे नाविकों के लिए चिकित्कीय मदद के लिए जापानी तटरक्षक बल के साथ काम कर रहे थे और अभी इस टक्कर में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बेड़े ने बताया कि इस टक्कर में घायल व्यक्तियों के बारे में भी निश्चित जानकारी नहीं है।

जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि उन्हें फिलिपीन में पंजीकृत कंटेनर मालवाहक जहाज एसीएक्स क्रिस्टल से स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर एक आपातकालीन संदेश मिला कि इरोजाकी केप के दक्षिण-पूर्व में करीब 12 मील दूर उसकी टक्कर यूएसएस फिजगेराल्ड से हो गई है।

तटरक्षक बल के प्रवक्ता यूची सुगिनो ने बताया कि आपातकालीन संदेश मिलने के बाद तटरक्षक बल का गश्ती जहाज और एयरक्राफ्ट घटनास्थल की ओर रवाना हो गए, लेकिन अभी घटना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। (भाषा)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख