dharma sangrah
✕

कश्मीर पर पाकिस्तान के 'झूठ' को लेकर भारत ने लगाई लताड़

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (21:33 IST)
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में उसके खिलाफ ‘आधारहीन और निराधार आरोप’ लगाने के लिए आड़े हाथ लिया और कहा कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दा उठाकर विश्व निकाय और उसके संगठनों का समय बर्बाद करता रहता है।

पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र महासभा की विभिन्न कमेटियों की बैठकों में कश्मीर और भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के निर्णय का मुद्दा उठाता है।

पाकिस्तान ने बुधवार को फर्स्ट कमेटी की बैठक में हिस्सा लेते हुए एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि भारत ने हाल में जम्मू कश्मीर के आबादी वाले क्षेत्रों में क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया जिससे नागरिक हताहत हुए।

संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर अंजनि कुमार ने गुरुवार को पारंपरिक हथियारों पर महासभा की ‘फर्स्ट कमेटी’ की चर्चा में कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए हैं जो तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। यह कमेटी भारत के अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने के आचरण से अवगत है।

कुमार ने कहा कि पाकिस्तान महासभा कमेटी, संयुक्त राष्ट्र के अन्य संगठनों और अन्य बहुपक्षीय मंचों के ‘एजेंडे से अलग’ मुद्दे उठाकर उनका कीमती समय नष्ट करना जारी रखे हुए है। कुमार ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर और कुछ कहने से परहेज करूंगा ताकि इस कमेटी का और समय नष्ट नहीं हो।

उन्होंने छोटे हथियारों और हल्के हथियारों सहित पारंपरिक हथियार आतंकवादियों को हस्तांतरित किए जाने से उत्पन्न चुनौतियों को लेकर भारत की चिंताएंजताई जो कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गए हैं।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

ईरान में भीषण सड़क हादसा, कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

अगला लेख