dharma sangrah
✕

अनुच्छेद 370 : चीन को भारत की दोटूक, कश्मीर में कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार सिर्फ भारत के पास

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (07:31 IST)
बीजिंग। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर सोमवार को चीन को स्पष्ट रूप से कहा कि यह भारत का आतंरिक मामला है तथा कश्मीर में किसी भी कार्रवाई का अधिकार केवल भारत के पास है।
 
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि द्विपक्षीय मुलाक़ात के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर पास किए गए विधेयक संबंधी मुद्दा उठाया लेकिन डॉ. जयशंकर ने इसे पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला करार दिया।
 
जयशंकर ने जोर देते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर कोई उलझाव नहीं है। भारत कोई अतिरिक्त क्षेत्रीय दावे नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर चीन की आशंकाए गलत हैं।

पाकिस्तान को बड़ा झटका : मोदी सरकार के इस कदम को पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।पाकिस्तान को उम्मीद थी कि मौका मिलते ही चीन कश्मीर पर पाकिस्तान का समर्थन करेगा। बहरहाल भारत के इस कदम से अब कश्मीर मामले में चीन के किसी भी तरह के हस्तक्षेप की संभावना खत्म सी हो गई है।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख