dipawali
✕

यातायात में बाधक बना मुर्गा हवालात में..!

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 (14:10 IST)
लंदन। कभी-कभी पुलिस को ऐसे काम की करने पड़ते हैं जो कि पहली नजर में हास्यास्पद लगते हैं। ऐसी ही एक घटना के तहत ब्रिटेन में ट्राफिक पुलिस के लिए उस समय बेहद अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब सड़क पार कर रहे एक मुर्गे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह मुर्गा पीक ट्रैफिक के दौरान सड़क पर घूमते फिरते देखा गया था। 
 
यह घटना शुक्रवार की है, जब कुछ ड्राइवरों ने पुलिस से शिकायत की कि मुर्गा भारी ट्रैफिक के बीच उनके लिए एक बड़ी समस्या बन रहा है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मुर्गे को हिरासत में ले लिया।
 
'द मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेसाइड, स्कॉटलैंड में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क से गुजर रहे लोग इस मुर्गे को देख चिंतित हो उठे थे और उन्हें डर लगा कि कहीं मुर्गा भारी ट्रैफिक में फंसकर अपनी जान ना गवां बैठे। जिसके बाद पुलिस अधिकारी इसे पकड़कर स्टेशन ले आए। 
 
घटना के बाद फेसबुक पर पुलिस ने लिखा, 'जानवरों पर अत्याचार रोकने वाली स्कॉटिश सोसायटी (SSPCA) से संपर्क कर लिया गया है। संस्था मुर्गे के मालिक के मिल जाने तक इसकी देखरेख करेगी।' पुलिस ने लोगों से भी यह अपील की है कि रास्ते के बीच टहल रहे इस चिकन के बारे में किसी को कोई सूचना मिले तो वह पुलिस से संपर्क कर जानकारी दे ताकि मुर्गे को उसके मालिक तक पहुंचाया जा सके।  
 
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख