dipawali
✕

वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिखे जैक मा, 2 माह से ज्यादा समय से थे लापता

Updated: बुधवार, 20 जनवरी 2021 (12:18 IST)
बीजिंग। 2 माह से अधिक समय से लापता एशिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार अलीबाबा समूह के मालिक जैक मा अचानक से दुनिया के सामने प्रकट हो गए। वे हाल ही में जैक मा एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में नजर आए हैं।
 
चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में जैक मा दिखाई दे रहे हैं। 
 
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, जैक मा ने बुधवार को चीन के 100 ग्रामीण शिक्षकों के साथ वीडियो लिंक के जरिये संवाद किया।
 
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि जब कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, तो हम फिर मिलेंगे। ग्लोबल टाइम्स ने जैक मा को इंग्लिश टीचर से उद्यमी बनने वाला बताया है। जैक मा के परिचय में अलीबाबा का जिक्र नहीं किया गया, जिसकी स्थापना खुद उन्होंने की है।
 
 
बता दें कि जैक मा ने चीन के बैंकिंग सिस्टम की आलोचना करते हुए उसे पुराना और घिसापिटा करार दिया था। जैक मा ने बीते अक्टूबर में चीन के सरकारी बैंकों पर 'सूदखोर सेठों' जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो सिर्फ उन्हीं को लोन देते हैं जो बदले में कुछ गिरवी रखें। इसके बाद वे आलोचनाओं के घेरे में आ गए थे। खबरों के मुताबिक, जैक मा की इस राय पर कम्युनिस्ट पार्टी और सरकारी अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की थी।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

पीएम मोदी ने महिला से कहा- थैंक्यू तो योगी जी को बोलो...

अखिलेश जी! विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं : CM योगी

मनोज जरांगे के 500 करोड़ के आरोप के बाद BJP-शिवसेना में सीधी जंग, क्या भाजपा सच में एकनाथ शिंदे को 'खत्म' करना चाहती है?

Railway Ticket Insurance : टिकट के साथ बीमा लिया तो नकद भुगतान नहीं चलेगा, जानें नया नियम

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

अगला लेख