Hanuman Chalisa

इटली में भी मिले कीटनाशक युक्त अंडे

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (12:14 IST)
रोम। यूरोप के कई देशों में हड़कंप मचा चुका कीटनाशक युक्त अंडा प्रकरण अब इटली भी पहुंच गया है। वहां अंडे के दो नमूनों में कीटनाशक फिप्रोनिल के अंश मिले हैं।
 
इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक कुल 114 नमूनों की जांच हुई है जिनमें दो में कीटनाशक पाए गए हैं। इनमें से एक अंडा इटली में ही उत्पादित था जबकि दूसरे की जांच की जा रही है।
 
लोंबार्डी इलाके के एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि फिप्रोनिल पाए जाने के बाद मिलान में फ्रोजेन ऑमलेट की एक खेप को बाजार से हटा दिया गया है। इन ऑमलेट की आपूर्ति जर्मनी की कंपनी कगेर द्वारा की गई थी तथा इनका वितरण एक इतालवी कंपनी कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस खेप की 127 यूनिट को बाजार से हटाया गया है जबकि 117 यूनिट पहले ही बिक चुकी थीं।
 
उल्लेखनीय है कि कीटनाशक युक्त अंडे यूरोप के 17 देशों में पासे जा चुके हैं। इस प्रकरण की शुरुआत अगस्त में हुई थी। हांगकांग में इस तरह के अंडे पाए जा चुके हैं। इस सिलसिले में यूरोपीय संघ अगले महीने आपात बैठक करने वाला है। यूरोप में इसके कारण अब तक लाखों अंडे बाजार से हटाये जा चुके हैं तथा कई पॉल्ट्री फॉर्म बंद किए जा चुके हैं।
 
बेल्जियम ने पहली बार 20 जुलाई को कीटनाशक युक्त अंडों की आधिकारिक जानकारी दी थी। उसके बाद नीदरलैंड और जर्मनी ने भी इसकी आधिकारिक सूचना यूरोपीय संघ को दी थी।
 
इटली के एक कृषि संगठन कोल्डीरेट्टी ने बताया कि वहां सालाना आधार पर प्रति व्यक्ति 215 अंडे की खपत होती है। इनमें से अधिकांश अंडों की आपूर्ति नीदरलैंड से की जाती है। (भाषा)
 
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख