Daily Horoscope
✕

गाजा से रॉकेट हमला, इसराइल का पलटवार, 25 ठिकानों पर हवाई हमला

Updated: बुधवार, 20 जून 2018 (12:48 IST)
यरूशलम। फिलिस्तीन के क्षेत्र से रॉकेट हमले के जवाब में इसराइल तमतमा गया और उसके लड़ाकू विमानों ने बुधवार सुबह गाजा पट्टी पर 25 ठिकानों को निशाना बनाया।
 
इसराइली सेना ने एक बयान में बताया कि गाजा से रात में इसराइल की ओर रॉकेट समेत 30 प्रोजेक्टाइल दागे गए। 
 
सीमा पर 30 मार्च को झड़पों और बड़े सामूहिक प्रदर्शनों के बाद गाजा में तनाव बढ़ गया था। इसमें कम से कम 132 फलस्तीनी मारे गए। 
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अन्य अंतरराष्ट्रीय पक्षकारों ने चेतावनी दी है कि गाजा युद्ध की कगार पर है। 
 
इसराइली सेना ने कहा कि हमास के आतंकी संगठनों ने इसराइल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया, रॉकेट हमले किए। वह गाजा पट्टी और वहां रहने वालों को बदतर होती राह पर ले जा रहा है। वर्ष 2008 से इसराइल और हमास के बीच तीन युद्ध हो चुके हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख