suvichar
✕

इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अरब देश एकजुट

Updated: शुक्रवार, 12 सितम्बर 2014 (14:05 IST)
जेद्दाह। इराक और सीरिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए 10 अरब देशों ने अमेरिका को सैन्य सहयोग देने पर सहमति दे दी हैं। इनमें खाड़ी सहयोग परिषद के 6 देश भी शामिल हैं।
 
सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस सऊद अल फैसल की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां हुई एक बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी देशों ने सीरिया और इराक में सक्रिया आईएस के खात्मे के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की।
 
बैठक में कुवैत, कतर, बहरीन, ओमान, लेबनान, जॉर्डन, इराक और मिस्र के विदेश मंत्रियों, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी और अरब लीग के महासचिव नबील अल अरबी ने हिस्सा लिया।
 
तुर्की ने हालांकि इस बयान में हिस्सेदारी नहीं की, लेकिन कहा कि वह आईएस के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लेगा। बयान में कहा गया कि 10 अरब देश और अमेरिकी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकसाथ हैं। इन सभी देशों ने आईएस से निपटने के लिए एक-दूसरे को हरसंभव मदद देने पर सहमति दी।
 
संयुक्त बयान में आईएस की वित्तीय सहायता रोकने और उसकी चरमपंथी विचारधारा का विरोध करने के लिए विस्तृत रणनीति को बढ़ावा देने के बारे में भी उल्लेख किया गया।
 
इससे पहले कैरी ने कहा था कि इराक में आईएस के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में अरब देश एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अरब देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में अरब देशों की अहम भूमिका होगी। (वार्ता)
 
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला