dharma sangrah

लियोन में पादरी की गोली मारकर हत्‍या, फ्रांस में नहीं रुक रही हिंसा

Updated: रविवार, 1 नवंबर 2020 (17:08 IST)
फ्रांस में हिंसक हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हिंसक घटनायें सामने आ रही हैं। फ्रांस के लियोन शहर में एक पादरी पर हमला किया गया। शनिवार की इस घटना में हमालावर ने पादरी को गोली मारी और मौके से भाग गया।

हमले में घायल हुए पादरी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पादरी शाम के करीब 4 बजे जब चर्च को बंद कर रहे थे तो उन पर हमला किया गया। हमालावर ने दो बार फायरिंग की। वहां की पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

पैंगबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर छिड़े विवाद के बीच फ्रांस में हिंसा की घटनायें घट रही हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ही फ्रांस के एक शहर नीस के एक चर्च में हमला किया गया था। हमले को तब अंजाम दिया गया जब चर्च में प्रार्थना के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी। इस हमले में तीन लोगों की हत्या की गई थी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल थी जिसका गला काट दिया गया था।

इस घटना से पहले पेरिस में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने पर एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की ह्त्या के बाद फ्रांस के लोगों ने इस घटना काफी विरोध जताया था और राष्ट्र्पति इम्मैन्युअल मैक्रों ने भी अभिव्यजक्ति की आजादी का समर्थन किया था।

इस घटना के बाद की गई इम्मैन्युअल मैक्रों की टिप्पणियों का कई देशों में विरोध किया जा रहा है। दुनिया के कई देशों में मैंक्रों के प्रदर्शन किये गये हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख