Daily Horoscope
✕

ड्रोन हमले में मारा गया केरल का ISIS लड़ाका

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (07:53 IST)
इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल भारतीय लड़ाका हफीजुद्दीन टी. कोलेथ शुक्रवार को अफगानिस्तान में हुए ड्रोन अटैक में मारा गया। केरल के रहने वाले हफीजुद्दीन के परिवार ने खुद इस बात की तस्दीक की है। हफीजुद्दीन उन 21 लोगों में शामिल था, जो साल 2016 में भारत छोड़कर आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया और आईएस प्रभावित इलाकों में चले गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल के कारसगोड जिले स्थित पडने गांव में 24 साल के हफीजुद्दीन की मां को अन्य आईएस लड़ाके अशफाक माजिद के जरिए उसकी मौत की सूचना मिली। मिली खबर के मुताबिक, हफीजुद्दीन को अफगानिस्तान में ही दफना दिया गया है। नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को भी इस खबर की जानकारी मिली है।
 
सूत्रों की मानें तो अशफाक ने टेलीग्राम एप के जरिए मैसेज भेजकर हफीजुद्दीन के परिजनों को उसकी मौत की खबर दी है। अशफाक ने लिखा, 'हफीज की कल ड्रोन हमले में मौत हो गई। हम उन्हें शहीद मानते हैं, अल्लाह इस बारे में बेहतर जानता है। ग्रुप के अन्य सदस्य भी अपनी शहादत देने के लिए तैयार हैं।' हफीजुद्दीन तीन साल पहले गांव आने से पहले खाड़ी देशों में रहकर आया था।
 
कहा जा रहा है कि उसे कोझीकोड स्थित एक निजी स्कूल में काम करने वाले अबुल राशिद अब्दुल्ला नामक युवक ने कट्टरता की ओर धकेलने का काम किया था। आईएस में शामिल होने वाला यह ग्रुप जून, 2016 में आईएस के कब्जे वाले अफगानिस्तान के नानगरहर सूबे में चला गया था। एनआईए ने जांच में पाया कि एनआईटी कैलिकट से ग्रेजुएट हुआ शाजीर अब्दुल्ला केरल में आईएस मॉड्यूल को नियंत्रित कर रहा था।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरु नानक देव जी को किया नमन

अगला लेख