dharma sangrah

इस्लाम पर लिखने के कारण ब्लॉगर को अमेरिका में मिली पनाह

Updated: शनिवार, 25 मार्च 2017 (14:39 IST)
शिकागो। अमेरिका के शिकागो में आव्रजन मामलों को देखने वाली एक अदालत ने हिरासत में रखे गए सिंगापुर के एक युवक को राजनीतिक शरण देने का आदेश देते हुए कहा है कि बेबाक राजनीतिक विचार व्यक्त करने के कारण इस युवक को उसके देश में प्रताड़ित किया गया है।
 
तेरह पन्नों के आदेश में 18 वर्षीय अमोस ली को राजनीतिक शरण के लिए योग्य घोषित करते हुए जज सैम्युल कोल ने कहा कि साक्ष्यों से पता चलता है कि इस युवक को राजनीतिक विचार व्यक्त करने पर सिंगापुर के अधिकारियों ने दंडित और प्रताड़ित किया है। उसे राजनीतिक शरण पाने का पूरा अधिकार है।
 
जज ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता पर सवाल उठाना और इसके लिए किसी को किसी तरह से परेशान करना गंभीर चिंता का विषय है। सुकोल ने कहा कि लोकतंत्र में विचार व्यक्त करने का अधिकार बेहद पावन है चाहे वह आक्रामक ही क्यों न हो।
 
ली के वकील सांड्रा ग्रॉसमैन ने कहा कि उसके मुवक्किल को 16 दिसंबर 2016 को यहां के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया गया था। वह राजनीतिक शरण के लिए आया था। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने ली के राजनीतिक शरण के आवेदन का यह कहते हुए विरोध किया था कि सिंगापुर सरकार इसके बारे में उचित निर्णय ले सकती है। ग्रॉसमैन ने कहा कि जज के आदेश से सरकार की आलोचना करने के अधिकार को बल मिलता है।
 
गत वर्ष सितंबर को ली को इंटरनेट पर जान-बूझकर ऐसे चित्र और वीडियो और ब्लॉग लिखने के 6 मामलों में दोषी करार दिया गया था। उस पर आरोप था कि उसके इस कदम से इस्लाम और ईसाई धर्म के लोगों को चोट पहुंची है। उसे 6 सप्ताह की जेल की सजा हुई थी।
 
देश के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुवान की मौत के शीघ्र बाद ली द्वारा की गई एक टिप्पणी को एक समूह विशेष की भावानाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी उस पर साबित हुआ था। (वार्ता)
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

क्या भारत को घेरने की तैयारी है? पाकिस्तान-तुर्की के ‘मक्का पैक्ट’ से बांग्लादेश का जुड़ना भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

रील्स देखकर 1.5 करोड़ के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, गुप्तांग काट तीन दिन तक पॉलीथिन में लेकर खरीदार ढूंढते रहे कातिल

अगला लेख