Hanuman Chalisa
✕

उफ! यह भी कोई कारण है विमान से उतारने का...

Updated: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (14:09 IST)
न्यू ओरलिएंस (अमेरिका)। यहां एक 21 वर्षीय युवती ने स्पिरिट एयरलाइंस के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे अधिक क्लीवेज (बड़े गले के कपड़ों से वक्षों के बीच का अंतर) दिखाने के आरोप में फ्लाइट से उतार दिया गया। उसने इस घटना से खुद को अपमानित और दुखी बताते हुए क्लीवेज की फोटो सार्वजनिक की है, जिसे उसने प्लेन से उतारे जाने के दौरान क्लिक कराया था। 
 
ब्रेंडा नाम की इस लड़की ने टीवी शो 'इनसाइड एडिशन' पर शुक्रवार को बताया कि वह न्यू ओरलिएंस से फोर्ट लाउडरडेल जा रही थी। इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट्स ने पहले उस पर नशे में होने का आरोप लगाया वहीं ब्रेंडा ने इससे इनकार किया। इसके बाद कथित तौर पर उसे क्लीवेज ढंकने को कहा गया। ब्रेंडा के मुताबिक, एयरलाइंस के कर्मचारियों ने कहा कि वह शरीर एक्सपोज कर रही थीं।
 
ब्रेंडा ने इस दौरान एक साथी पैसेंजर से उसके कपड़ों और क्लीवेज की फोटो लेने को कहा ताकि वह दिखा सकें कि उनका पहनावा असभ्य नहीं था। उसने इस घटना से खुद को दुखी बताया। पीड़ित के मुताबिक एयरलाइंस के कर्मचारी उसे हटाने के लिए बहाना ढूंढ़ रहे थे ताकि वह सीट एयरलाइंस के दूसरे कर्मचारी को दे सकें। उधर, एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि लड़की को कपड़ों की वजह से नहीं निकाला गया बल्कि वह नशे में थी और साथी पैसेंजर्स ने उसकी शिकायत की थी।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख