dharma sangrah
✕

फिलीपीन्स में आईएस के 15 आतंकवादियों की मौत

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (10:17 IST)
मनीला। फिलीपीन्स के उत्तरी प्रांत में हवाई और तोपों से किए गए हमले में इस्लामिक स्टेट के 15 आतंकवादियों की मौत हो गई और इसका एक नेता गंभीर रूप से घायल हो गया है।
                
फिलीपीन्स सेना के चीफ जनरल एडुआर्डो एनो ने रविवार को बताया कि इस हमले में अबू अब्दुल्ला के नाम से प्रसिद्ध इसनिलोन हैपिलोन और फिलीपीन्स के आतंकवादी समूह अबू सैय्यफ के एक नेता की मौत हो सकती है।  
      
फिलीपीन्स के सुरक्षाबलों ने गुरुवार को पहाड़ी लनाओ डेल सुर के विद्रोही ठिकानों पर हैपिलोन को निशाना बनाकर बमबारी की थी। यह प्रांत मौते विद्रोही समूह का मजबूत गढ़ माना जाता है और यह समूह इस्लामिक स्टेट का सहयोगी माना जाता है। हैपिलोन फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन की अति वांछित सूची में शीर्ष पर था। उस पर 2001 में तीन अमेरिकियों और 17 फिलीपीनी  नागरिकों का अगवा करने का आरोप था। उस पर 50 लाख डॉलर का इनाम रखा गया था। 
 
इस हमले में मारा गया एक व्यक्ति इंडोनेशियाई नागरिक था और उसकी विदेशी पृष्ठभूमि को लेकर अधिक जांच-पड़ताल चल रही है। हैपिलोन और दो अन्य विदेशी नागरिकों की राष्ट्रीयता अज्ञात है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शुक्रवार को देश के मुस्लिम अलगाववादी समूहों से अपील की वह इस्लामिक स्टेट से संबंद्व आतंकवादियों के गढ़ को छोड़ दें ताकि सैन्य अभियान के दौरान नागरिकों की जान खतरे में न पड़े।(वार्ता)  
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख