sundarkand
✕

आईएस से जुड़ा जर्मन गिरफ्तार...

Updated: रविवार, 11 जनवरी 2015 (09:13 IST)
बर्लिन। सीरिया से लौटने के कई महीने बाद 24 वर्षीय एक जर्मन नागरिक को सीरिया में इस्लामिक स्टेट के जिहादियों के साथ जुड़ने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
 
जर्मन सरकारी वकीलों ने एक बयान में कहा कि संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर अक्टूबर 2013 में सीरिया में पहुंचा था और वह नवंबर में घर लौटने तक समूह का सदस्य था।
 
आज उसे न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाना है लेकिन उसे किसी हमले में संलिप्तता का आरोपी नहीं बनाया गया है और वकीलों ने इस बात पर भी जोर दिया है कि इस सप्ताह फ्रांस में शार्ली हेब्दो नामक पत्रिका पर हुए घातक हमले से भी उसका कोई संबंध नहीं है।
 
अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस व्यक्ति के उत्तरपश्चिमी जर्मनी के दिनस्लाकेन स्थित मकान में तलाशी ली। हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।
 
जर्मन अधिकारियों के आकलन के अनुसार, उनके लगभग 550 नागरिक सीरिया और इराक गए हैं ताकि इस्लामिक स्टेट के साथ मिलकर लड़ा जा सके। इससे उन लोगों के वापस आने पर देश के भीतर हमलों को लेकर डर बढ़ रहा है। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुस्कान कैदी नंबर 396, साहिल 395… जेल में बदली पहचान, जानिए जेल में दोनों को क्या काम मिलेगा?