Hanuman Chalisa

IS आतंकियों के हाथ लगे अमेरिकी हथियार

Updated: सोमवार, 8 अगस्त 2016 (15:01 IST)
इस्लामिक स्टेट से जुड़े पूर्वी अफगानिस्तान के आतंकवादियों ने अमेरिकी सैनिकों के हथियार पा लेने का दावा किया है और अपने इस दावे की पुष्टि के लिए उन्होंने इन हथियारों के चित्र भी जारी किए हैं। 
 
पाकिस्तानी समाचार पत्र डान की खबर के अनुसार आतंकवादियों ने जो चित्र जारी किये हैं, वह पोर्टेबल रॉकेट लांचर, रेडियो, ग्रेनेड सहित अन्य अस्त्रों के हैं, जिनका उपयोग आमतौर पर अफगानिस्तानी सैनिक नहीं करते। इन हथियारों के साथ आतंकवादियों ने एक अमेरिकी सैनिक विशेषज्ञ रेयान लार्सन का पहचान पत्र भी जारी किया है।
 
काबुल में अमेरिकी सैनिक कमान ने आतंकवादियों के दावे का खंडन किया और कहा कि उसके सभी सैनिक अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। अफगानिस्तान में अमेरिका का विशेष सैन्य बल अफगानिस्तानी सैनिकों के साथ इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों के विरुद्ध नांगरहार प्रांत में लड़ाई लड़ रहा है। जुलाई में इस प्रांत में अमेरिका के पांच सैनिक घायल हो गए थे।
 
जिस वेबसाइट ने अमेरिकी हथियारों के चित्र जारी किए हैं, वह उन अस्त्रों के हैं जो लड़ाई के दौरान छोड़े गए थे। अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इन अस्त्रों के बारे में जांच की जा रही है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख