dharma sangrah
✕

आईएस ने किया काहिरा विस्फोट का विडियो प्रसारित

Updated: सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (11:41 IST)
काहिरा। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने रविवार को एक विडियो प्रसारित किया जिसमें एक व्यक्ति गत वर्ष दिसम्बर में काहिरा स्थित कॉप्टिक कैथेड्रल चर्च बम विस्फोट के लिए खुद को जिम्मेदार बता रहा है। 
               
विडियो में नकाबपोश व्यक्ति युद्ध का कपड़ा पहना है जिसकी पहचान अबू अब्दुल्ला अल मसरी के रूप में की जा रही है। वह इस विडियो में विश्व के सभी आतंकवादियों को प्रोत्साहित कर रहा है और मिस्र की जेल में बंद आतंकवादियों को जल्द ही रिहा किए जाने का वादा कर रहा है। 
               
राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी ने पहले ही इस 22 वर्षीय हमलावर छात्र की पहचान महमूद शफीक के रूप में की थी। ऐसा माना जाता है कि इसी ने अपना नाम बदलकर अबू अब्दुल्ला अल मसरी रखा है। वह वर्ष 2014 में सिनाई में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने से पहले दो महीने तक जेल में बंद रहा था। 
               
गौरतलब है कि गत वर्ष दिसम्बर में संत मार्क्स कैथेड्रल के निकट किए गए हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।(वार्ता) 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख