ramcharitmanas
✕

आईएस के खात्मे के लिए इराक ने बनाया प्लान

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (10:33 IST)
बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अब्दी ने क्षेत्र में आईएस के कब्जे वाले अंतिम क्षेत्र ताल अफार में पुन: अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए हमले शुरू करने की आज घोषणा की। टेलीविजन में दिए गए अपने भाषण में अब्दी ने कहा कि ताल अफार को मुक्त कराने का अभियान शुरू’’। इस दौरान प्रधानमंत्री सेना की वर्दी पहने हुए थे और उनके पीछे इराक का झंडा तथा देश का नक्शा लगा हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि ‘मैं दाएश से कह रहा हूं कि उनके पास स्थान छोड़कर वापस जाने या मरने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।’’ उन्होंने आईएस का वैकल्पिक नाम लेते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अपनी सभी लड़ाइयां जीती हैं और दाएश हमेशा पराजित हुआ है। उन्होंने देश की सेना को संदेश दिया कि पूरा विश्व उनके साथ हैं।
 
मोसुल को आईएस के कब्जे से मुक्त कराने के बाद सेना ने अब ताल अफार को अपने कब्जे में लेने की योजना बनाई है। इराक को आतंकवादियों से कब्जे से मुक्त कराने के लिए अनेक देश इसका साथ दे रहे हैं, लेकिन अभी भी देश के कई अहम क्षेत्रों में आईएस का कब्जा है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख