Daily Horoscope
✕

इरमा तूफान के कारण फ्लोरिडा में बिजली संकट, 8 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (00:44 IST)
फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में इरमा चक्रवाती तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती छह मरीजों समेत दूसरे क्षेत्रों में 8 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
        
प्रशासनिक सूत्रों ने आज इस तूफान की बर्बादी की जानकारी देते हुए कहा कि हजारों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि अटलांटिक क्षेत्रों के सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफानों में शुमार इस चक्रवाती तूफान इरमा के कारण कैरिबियाई क्षेत्रों में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई हैं। फ्लोरिडा और अन्य राज्यों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो चुकी है और चारों तरफ तबाही का मंजर है।
        
फ्लोरिडा और अन्य राज्यों में आज 43 लाख आवासों और 90 लाख लोगों को बिना बिजली के  ही रहना पड़ा। हॉलीवुड में एक अस्पताल में पांच वृद्ध लोगों की मौत एयर कंडीशन नहीं होने के कारण हो गई।
 
ब्रोवार्ड  कांऊट  मेयर बारबारा शैरिफ के अनुसार  बिजली संकट के  कारण अस्पताल में वृद्ध लोंगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का आकलन करने वाली संस्था कारेन क्लार्क एंड़ कंपनी के मुताबिक इरमा चक्रवाती तूफान से अमेरिका में 18 अरब डालर और कैरिबियाई क्षेत्रों में सात अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका में चक्रवाती तूफान हयूसटन का कहर बरपा था, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी और बाढ़ के कारण 180 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। इसके दो हफ्ते बाद इरमा तूफान ने लोगों के लिए आफत खड़ी कर दी है। (वार्ता)
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख