dharma sangrah
✕

आयरलैंड में गहराया राजनीतिक संकट, मुश्किल में ब्रेक्जिट सम्मेलन

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (09:17 IST)
डबलिन। आयरलैंड में उप प्रधानमंत्री फ्रांसेज फिजराल्ड के इस्तीफे की मांग से उत्पन्न हुई राजनीतिक संकट के कारण अगले महीने होने वाले यूरोपीय संघ के 'ब्रेक्जिट' शिखर सम्मेलन पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।
 
आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरडकर वर्तमान समय में अल्पमत की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और अगले तीन सप्ताह से भी कम समय में होने वाले यूरोपीय संघ के सम्मेलन से पहले देश आम चुनाव की कगार पर आ गया है।
 
आयरलैंड में प्रमुख विपक्षी नेता फिआना फेल ने कहा है कि उप प्रधानमंत्री फ्रांसेज फिजराल्ड इस्तीफा दें अन्यथा वह अगले महीने चुनाव के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उप प्रधानमंत्री को यह मान लेना चाहिए कि जब तक वह इस्तीफा नहीं दे देती है तब तक वह इस देश को चुनाव में जाने के लिए मजबूर करती रहेंगी जो कोई नहीं चाहता है और जिसकी जरूरत नहीं है। यह देश हित में नहीं है। मुझे इस संकट से निकलने का दूसरा कोई तरीका दिखाई नहीं देता।
 
ब्रेक्जिट सम्मेलन पर संकट के बादल यूरोपीय संघ के नेताओं का मानना है कि आयरलैंड इस बैठक में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। उनका कहना है कि यूरोपीय संघ के सदस्य आयरलैंड और ब्रिटिश प्रांत उत्तरी आयरलैंड के बीच की सीमा के भविष्य के बारे में काफी प्रगति हुई है। यूरोपीय संघ 'ब्रेक्जिट' सम्मेलन 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को बेल्जियम की राजधान ब्रुसेल्स में होगा। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

अगला लेख