dharma sangrah

इराक में दो हमलों में 74 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (00:59 IST)
नासीरिया। इराक के दक्षिणी हिस्से में नासीरिया शहर के निकट आज बंदूकधारियों और आत्मघाती कार बम हमलावरों द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई जिनमें ईरानी नागरिक शामिल हैं। इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
हमलावरों ने रेस्तरां में गोलीबारी की और फिर एक सुरक्षा चौकी के निकट कार को उड़ा दिया। धीकार प्रांत के उप स्वास्थ्य प्रमुख अब्दुल हुसैन अल जबरी ने बताया कि हमले में 74 लोग मारे गए और 91 लोग घायल हो गए।
 
उन्होंने आगाह किया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। आईएस ने अपनी दुष्प्रचार एजेंसी अमाक के जरिए जारी बयान में कहा कि कई आत्मघाती हमलावरों ने एक रेस्तरां और एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया।
 
वरिष्ठ प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारी जसीम अल खालिदी ने पहले बताया कि हमलों में 87 लोग घायल हुए। पहला हमला एक रेस्तरां के निकट हुआ और इसके कुछ देर बाद इलाके में एक सुरक्षा चौकी को कार बम के जरिए निशाना बनाया गया। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

क्या भारत को घेरने की तैयारी है? पाकिस्तान-तुर्की के ‘मक्का पैक्ट’ से बांग्लादेश का जुड़ना भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

रील्स देखकर 1.5 करोड़ के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, गुप्तांग काट तीन दिन तक पॉलीथिन में लेकर खरीदार ढूंढते रहे कातिल

मोदी के मंत्री ने की अभिजीत दीपके की तारीफ, कहा- अपना ही लड़का है, लेकिन...

अगला लेख