शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Irans plane made a safe landing in China, news of bomb turned out to be rumored
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (15:01 IST)

ईरान के विमान की चीन में सुरक्षित लैंडिंग, अफवाह निकली बम की खबर

Mahan Air
नई दिल्ली। ईरान की राजधानी तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहे महान एयर के विमान डब्ल्यू 581 की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। एयलाइंस के मुताबिक विमान में बम की खबर गलत थी। इस विमान ने भारत में आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। हालांकि यहां जयपुर और चंडीगढ़ में विमान को उरतने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वह दिल्ली में उतरना चाहता था, जिसकी अनुमति पायलट को नहीं मिली। 
 
इससे पहले भारतीय वायुसेना ने सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहे महान एयर के एक यात्री विमान को रोकने के लिए अपने लड़ाकू विमान उसके पीछे भेजे।
 
भारतीय वायुसेना के बयान के मुताबिक, घटना सुबह उस समय हुई, जब उड़ान संख्या डब्ल्यू-581 भारतीय वायु क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रही थी। भारतीय लड़ाकू विमानों ने सुरक्षित दूरी पर इस उड़ान का पीछा किया। भारत के सुखोई विमानों ने जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। 
 
बयान में कहा गया कि विमान को पहले जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतारने का विकल्प दिया गया था। हालांकि, पायलट ने कहा कि वह दोनों में से किसी भी हवाई अड्डे पर विमान नहीं उतारना चाहता है।
 
हालाकि इसको लेकर चीन में अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन बाद में विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (वेबदुनिया/एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
शशि थरूर ने क्‍यों कहा, कांग्रेस में कोई जी-23 नहीं है, मीडिया की उपज है ये शब्‍द