dharma sangrah
✕

बड़ी खबर! ईरान की संसद पर हमला...

Updated: बुधवार, 7 जून 2017 (16:11 IST)
तेहरान। ईरान की संसद और यहां के क्रांतिकारी संस्थापक रूहुल्लाह खोमैनी के मकबरे पर बुधवार को बंदूकधारियों और आत्मघाती हमलावर ने सुनियोजित हमले किए जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। 
 
 
समाचार एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक शहर के दक्षिण क्षेत्र में स्थित खोमैनी के मकबरे के परिसर में कई सशस्त्र हमलावर घुस आए, उन्होंने कथित तौर पर एक माली की हत्या कर दी जबकि तेहरान स्थित संसदीय परिसर में चार बंदूकधारी घुस आए जिन्होंने एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक हमलों में कम से कम आठ लोग घायल हो गए।
 
खोमैनी मकबरे के एक अधिकारी ने कहा पश्चिमी प्रवेश द्वार से तीन से चार लोग घुस आए और गोलीबारी करने लगे। इस हमले में एक माली की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। फार्स समाचार एजेंसी ने यह खबर दी। फार्स ने बताया कि महिला फिदायीन ने मकबरे के बाहर विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।
 
खबरों के मुताबिक राइफलों और पिस्तौलों से लैस चार लोग संसदीय परिसर में घुस आए। तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि इनमें से एक हमलावर इमारत से बाहर सड़क पर निकल आया और गोलीबारी करने लगा लेकिन पुलिस की गोलीबारी के कारण वह वापस भीतर चला गया।
 
इससे पहले समाचार एजेंसी आईएसएनए और फार्स ने कहा कि बंदूकधारी उत्तर में स्थित प्रवेश द्वार से भीतर आए, उन्होंने तीन लोगों को गोली मारी जिनमें कम से कम एक सुरक्षा गार्ड शामिल है।
 
आईएलएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि सुरक्षा बल मकबरे के भीतर बम को निष्क्रिय कर रहे हैं और घटनास्थल पर गोलीबारी अभी भी जारी है। (भाषा) 
Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख