ramcharitmanas
✕

ईरान ने नए प्रतिबंधों के लिए अमेरिका को चेताया

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (21:10 IST)
बेरुत/दुबई। ईरान ने अपनी सेना रिवोल्यूशनरी गार्डस कोर को आतंकवादी समूह कहे जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि नए प्रतिबंध लगाए जाते हैं तो अमेरिकी सैन्य बेसों पर खतरा बढ़ जाएगा। 
            
ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद अली जाफरी ने कहा, जैसा कि हमने पहले ही घोषणा कर रखी  है, अगर अमेरिका प्रतिबंधों को लेकर नया कानून पारित करता है, तो ईरान की मिसाइलों की 2,000 किलोमीटर दूरी से दूर अमेरिकी क्षेत्रीय सैन्य बेसों को स्थानांतरित करना होगा।
                
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के मिसाइल परीक्षणों, आतंकवाद को समर्थन और साइबर अभियानों के खिलाफ अपनी नई ईरान नीति के तहत जल्द ही नए कानून को ला सकते हैं। 
             
जाफरी ने कहा, यदि यह मूर्खता भरी खबर अमेरिकी सरकार रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को एक आतंकवादी समूह घोषित करने पर विचार कर रही है, सही है, तो रिवोल्यूशनरी गार्डस अमेरिकी सेना को पूरे दुनिया भर में विशेषकर पश्चिम एशिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की तरह व्यवहार करने पर विचार करेगा। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख