sawan somwar

इंटरपोल प्रमुख पर रिश्वत लेने का आरोप, पद से दिया इस्तीफा

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (19:26 IST)
बीजिंग/पेरिस। चीन ने कहा है कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई पर रिश्वत लेने का आरोप है, जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। इस बीच होंगवेई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। होंगवेई फिलहाल चीन की हिरासत में हैं और उनसे रिश्वत लेने के मामले में पूछताछ की जा रही है।



होंगवेई पिछले महीने तब लापता हो गए थे, जब वे फ्रांस के लियोन स्थित इंटरपोल मुख्यालय से चीन रवाना हुए थे। तब उनकी पत्नी ने बताया था कि होंगवेई ने चाक़ू वाली इमोजी भेजकर ख़तरे में होने का संदेश भेजा था। बीबीसी न्यूज के मुताबिक, चीन के जन सुरक्षा मंत्रालय ने अपनी एक घोषणा में कहा है कि मेंग होंगवेई के ख़िलाफ़ जांच सही दिशा में बढ़ रही है और इससे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रतिबद्धता का पता चलता है।


इस बीच इस मामले में इंटरपोल ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें होंगवेई का इस्तीफ़ा मिला है, जिसे फ़ौरन स्वीकार कर लिया गया है। होंगवेई की पत्नी को फ्रांस में अधिकारियों ने सुरक्षा मुहैया कराई है और होंगवेई के ख़िलाफ़ जांच भी शुरू कर दी है।गौरतलब है कि इंटरपोल का प्रमुख बनने से पहले होंगवेई चीन में जन सुरक्षा विभाग के उप मंत्री रह चुके हैं। (वार्ता)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नेपाल-तिब्बत में फिर आएगी तबाही? 47 ग्लेशियर झीलों से खतरा, कौनसी झीलें हैं सबसे ज्यादा खतरनाक?

4.9 तीव्रता से आए भूकंप के कारण टूटा ग्लेशियर, क्या आइस-रॉक एवलॉन्च है तबाही की वजह?

LIVE: नेपाल बाढ़ तबाही में कितने देशों के लोग शामिल, कहां गए 750 लोग, क्या फिर आएगा तांडव?

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

अगला लेख