Hanuman Chalisa

पश्चिमी देशों में योग लोकप्रिय हो रहा है : बाबा रामदेव

गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (22:08 IST)
वॉशिंगटन। लोगों की जिंदगी में बदलाव लाकर योग को काफी लोकप्रियता मिल रही है। बाबा रामदेव ने कहा कि विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में योग काफी मदद कर सकता है।
उन्होंने कहा, ‘यह न केवल लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहा है बल्कि सकारात्मक व्यवसाय भी बनता जा रहा है। अगला चरण योग इन एक्शन होगा।’उन्होंने टोरंटो से फोन पर बताया कि इससे विचारधाराओं, संस्कृति और धर्म पर आधारित वर्तमान संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी।
 
अमेरिका और पश्चिमी देशों में पिछले कई वर्षों से यात्रा पर आने वाले रामदेव ने कहा कि दुनिया के इस हिस्से में योग की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। उन्होंने इस वर्ष के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बारे में भी बात की और कहा कि चुनावों से संस्कृतियों और सभ्यताओं में राजनीतिक द्वंद्वतेज होगा। उन्होंने कहा कि यही चीज यूरोप में हो रही है और हाल में ब्रिटेन में हुई है।
 
रामदेव ने कहा, ‘भारत में संस्कृतियों और सभ्यताओं में कोई संघर्ष नहीं है लेकिन निहित स्वार्थ वाले संघर्ष बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।’ सप्ताहांत में न्यूयॉर्क में इंडिया-डे परेड के मुख्य अतिथि रहे रामदेव का मानना है कि प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह को और पेशेवर बनाने और बेहतर समन्वय की जरूरत है लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। (भाषा)
Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

क्या ईरान रच रहा है ट्रंप की हत्या की साजिश? इजराइली खुफिया रिपोर्ट का दावा

LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

जर्मनी में गर्मी की वजह से इस साल 5,100 लोगों की मौत

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

अगला लेख