Hanuman Chalisa
✕

इंडोनेशिया विमान हादसा : मृतक के परिजनों ने बोइंग को अदालत में घसीटा

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (10:43 IST)
फाइल फोटो

जकार्ता। इंडोनेशिया के लॉयन एयर के एक विमान हादसे में हाल ही में मारे गए 189 लोगों में से एक के माता-पिता ने हादसे के लिए जिम्मेदार ठहारते हुए विमान निर्माता अमेरिकी कंपनी बोइंग के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है। बोइंग-737 मैक्स-8 विमान 29 अक्टूबर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें भारतीय पायलट समेत सभी 189 लोग मारे गए थे।

उड़ान भरने के 13 मिनट के अंदर दुर्घटनाग्रस्त होने वाले विमान पर डॉ. रियो नंदा पुत्रामा भी सवार थे। वे शादी करने के लिए जकार्ता से पांकल पिनांग जा रहे थे। पिछले हफ्ते रियो की श्रद्धांजलि सभा में उनकी मंगेतर मौजूद थीं। डॉ. पुत्रामा के पिता एच. अरियांतो के वकील मिनर ने गुरुवार को बयान जारी करके यह जानकारी दी। मिनर ने कहा कि याचिका अमेरिका के कूक काउंटी के सर्किट कोर्ट में दाखिल की गई है।

परिजनों ने बोइंग-737 मैक्स-8 विमान के असुरक्षित डिजाइन को हादसे का कारण बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोइंग ने पायलट और लॉयन एयरलाइंस को उस सुरक्षा फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी थी जिसके कारण विमान चुनिंदा परिस्थितियों में अचानक सीधा नीचे गिर सकता है। आरोप है कि ऐसी स्थिति में पायलट भी विमान को क्रैश से नहीं बचा सकता।

लॉयन एयर के एक अधिकारी ने भी गुरुवार को कहा था कि बोइंग नए सुरक्षा फीचर के संभावित खतरों के बारे में पायलटों को चेतावनी नहीं दे पाया था। अधिकारी फिलहाल हादसे के पीछे तकनीकी खामियों की जांच कर रहे हैं। इस बीच बोइंग ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। शुरुआती जांच में भी आखिरी 4 उड़ानों के दौरान विमान में स्पीड इंडिकेटर की दिक्कत आई थी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख