kalsarpa dosh calculator
✕

भारतीय मूल की प्रोफेसर बेंदापुडी ने रचा इतिहास, चुनी गईं पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष

Updated: शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (15:15 IST)
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की प्रोफेसर नीली बेंदापुडी को अमेरिका स्थित पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को शिक्षण संस्थान ने इसकी घोषणा की। यह खास बात है कि वे इस यूनिवर्सिटी की पहली महिला और गैर श्वेत अध्यक्ष होंगी। फिलहाल वे केंटकी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लुईविल में 18वें अध्यक्ष और प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। बेंदापुडी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाना-माना नाम है और उन्हें मार्केटिंग और कंज्यूमर बिहेवियर में महारत हासिल है।
 
पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की तरफ से वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार पेन स्टेट बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 9 दिसंबर को बेंदापुडी को सर्वसम्मति से पेन स्टेट का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया था। साल 2022 में यह पद संभालने के साथ ही वे पहली महिला अध्यक्ष होने का इतिहास रच देंगी। शिक्षा जगत में करीब 3 दशक लंबे करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं।
 
बेंदापुडी के तार विशाखापट्टनम से जुड़े हैं। वो साल 1986 में अमेरिका पढ़ाई के लिए आई थीं। उन्होंने अंग्रेजी में बैचलर डिग्री और एमबीए डिग्री भारत में आंध्र विश्वविद्यालय और डॉक्टरेट यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास से हासिल की। उन्होंने डॉक्टर वेंकट बेंदापुडी से शादी की थी। डॉक्टर बेंदापुडी ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में शिक्षक थे और अब रिटायर हो चुके हैं।(फोटो सौजन्य : ट्विटर)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख