dharma sangrah
✕

फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर ली अमेरिकी नागरिकता, भारतीय दोषी

Updated: शनिवार, 22 जुलाई 2017 (10:04 IST)
वॉशिंगटन। एक भारतीय को अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है। व्यक्ति को पहले निर्वासित करने का आदेश दिया गया था।
 
बलबीर सिंह उर्फ रंजीत सिंह (50) को 10 साल तक के कारावास, अधिकतम 2,50,000 डॉलर जुर्माना, उसकी नागरिकता निरस्त करने और उसके निर्वासन संबंधित लंबित आदेश को लागू किए जाने की सजा हो सकती है।
 
अमेरिकी के कार्यवाहक अटॉर्नी अबे मार्टिनेज ने बताया कि बलबीर सिंह ने झूठे बहाने बनाकर शरण हासिल करने की कोशिश की थी। उसकी यह कोशिश जब नाकाम हो गई तो एक आव्रजन न्यायाधीश ने उसे अमेरिका से निर्वासित करने का आदेश दिया। इसके कारण बलबीर सिंह अमेरिकी नागरिक बनने के अयोग्य हो गया था।
 
ह्यूस्टन के निवासी सिंह ने देश छोड़कर जाने के बजाए अपना नाम, जन्मतिथि और अमेरिका में प्रवेश करने का तरीका और अपने परिवार का इतिहास बदलकर दिखाते हुए फर्जी पहचान पत्र बनवाए ताकि वह वैध आव्रजक का दर्जा प्राप्त कर सके और बाद में किसी अमेरिकी नागरिक के साथ विवाह करने के आधार पर नागरिकता हासिल कर सके।
 
नागरिकता हासिल करने की प्रक्रिया में उसने इस बात से इंकार किया कि उसे निर्वासित होने का कभी आदेश दिया गया था, उसने कभी शरण मांगी थी या उसने अलग पहचान का इस्तेमाल किया।
 
न्याय विभाग ने कहा कि इसके अलावा सिंह ने गृह सुरक्षा विभाग को वर्ष 2013 में एक पत्र भेजकर शिकायत की थी कि वह जब भी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा से आता है तो उसकी बायोमीट्रिक सूचना में गड़बड़ी होने के कारण हवाई अड्डे पर हर बार उसे लंबे समय इंतजार करना पड़ता है जिसके कारण उसे परेशानी होती है। उसने विभाग से इन गड़बड़ियों को दूर करने का अनुरोध किया था। 
 
नागरिकता हासिल करने के बाद एक फिंगरप्रिंट की तुलना में यह पता चला कि जिस व्यक्ति (बलबीर सिंह) को पहले निर्वासित करने का आदेश दिया गया था और जो व्यक्ति (रंजीत सिंह) बाद में नागरिक बना, वे दोनों एक ही हैं। अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट जज इविंग वेलीन ने सजा सुनाने के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की है। (भाषा) 
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख