Hanuman Chalisa
✕

यरुशलम पर अमेरिका को झटका, भारत ने भी नहीं दिया साथ

Updated: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (11:21 IST)
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव के समर्थन में मतदान में 127 अन्य देशों का साथ दिया। यह प्रस्ताव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के येरूशेलम को इसराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के हाल के फैसले के विरुद्ध पेश किया गया था।

ट्रंप ने अमेरिका के रुख का विरोध करने वाले देशों को चेतावनी दी थी जिसके एक दिन बाद भारत ने अमेरिका के विरुद्ध मत देने का फैसला किया। नौ देशों ने प्रस्ताव के विरोध में मत दिया जबकि 35 देश मतदान से दूर रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि जो भी देश प्रस्ताव के पक्ष में वोट देंगे, उन्हें अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती की जाएगी। 

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता ने इस मतदान को 'फिलिस्तीन की जीत' बताया है। वहीं इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मतदान को स्वीकार करने से इंकार कर दिया।
 
उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने येरुशलम को इसराइल की राजधानी के रूप में मान्यता दिए जाने घोषणा कर अमेरिका की दशकों से चली आ रही नीति को बदल दिया था। येरुशलम में मुस्लिम, यहूदी और ईसाई के तीर्थ स्थल हैं।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

अगला लेख