sundarkand
✕

शीर्ष अमेरिकी सीनेटर बोले, भारत-अमेरिका के रिश्ते व्यापक, गहरे एवं प्रगति पर

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (09:19 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते व्यापक, गहरे एवं प्रगति पर हैं। साथ ही उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन की सेना के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत पर दु:ख भी व्यक्त किया।
ALSO READ: 5 अगस्त को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किए जाएंगे भगवान राम के चित्र
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ बातचीत के बाद सीनेटर कोरी गार्डनर ने कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध व्यापक, गहरे और प्रगति पर हैं। हमने यह चर्चा की कि हमारे राष्ट्रों के बीच क्षेत्र में साझा चुनौतियों तथा आक्रामकता का मुकाबला करने और हिन्द-प्रशांत में नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग कितना महत्वपूर्ण है।
 
कोलोराडो से रिपब्लिकन सीनेटर गार्डनर पूर्वी एशिया, प्रशांत और अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति पर सीनेट की विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष भी हैं। उनके कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अमेरिका और भारत के रिश्तों की महत्ता के संबंध में संधू के साथ फोन पर बातचीत की।
 
उन्होंने कहा कि बातचीत की शुरुआत में मैंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प में भारतीय जवानों की शहादत पर शोक जताया। गार्डनर ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध गहरे करने के लिए मैं राजदूत संधू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख